मूकनायक/ देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
जाति छुपाकर रहने वाले लोगो, उठो जागो होश करो
जाति की बदौलत मकान नहीं मिलता है तो क्या जातिवाद के आगे घूटने टेक दोगे ?
हमारे देश में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का संविधान लागू हुए 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं और अभी भी जाति छुपाकर रहना मजबूरी बनी हुई है।
बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के नाम पर या समाज के नाम पर संगठन चलाने वालों को भी शर्म आनी चाहिए कि हम कर क्या रहे हैं मंच पर भाषण, गले में फूलों की माला और सर पर साफा पहनाकर या पहनकर ही खुश हो रहे हैं।
बहुत हो गया अब समाज में एक नया मोड़ दो
जातिवाद के खिलाफ सभी संगठनों को एक साथ जोड़ दो
या फिर बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की तरह जातियों को छोड़ दो।
जितना जल्दी हो सके जाति छुपाकर रहने की परंपरा को तोड़ दो।
💐💐💐💐💐💐💐💐
बी एल बौद्ध

