मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
जालौर। मेघवाल समाज छात्रावास धवला रोड, जालौर के चार प्रतिभाशाली छात्रों ने RPSC द्वारा आयोजित जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की है। चयनित छात्रों में दलपत कुमार परावा, राणाराम चौराऊ, महेंद्र कुमार खरल, और महेंद्र कुमार सरदारगढ़ खेड़ा शामिल हैं।
इनकी इस उपलब्धि पर मेघवाल समाज छात्रावास धवला रोड, जालौर एवं छात्रावास अधीक्षक जय नारायण परिहार ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रावास अधीक्षक ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाज के इन युवाओं ने अपनी सफलता से समाज का नाम रोशन किया है।
(समाज और छात्रावास की ओर से सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं।)

