पारसनाथ प्रजापति
मूकनायक,ब्यूरो सिंगरौली
सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत धनहरा गांव में युवक का कुएं में शव प्राप्त हुआ है मृतक की पहचान सुनील कुमार जायसवाल पिता अरबपति जायसवाल निवासी ग्राम सखौहां के रूप में हुई है आपको बता दें 15 दिसंबर की सायं 7:00 बजे मृतक के पिता अरबपति जायसवाल को सूचना प्राप्त हुई है कि आपके बड़े बेटे सुनील कुमार जायसवाल की कुएं में गिरकर मृत्यु हो गई है जैसे ही मृत्यु के सूचना माता-पिता और परिजन को लगी माता पिता एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया मृतक सुनील कुमार की उम्र 20 वर्ष है और बीएससी फाइनल ईयर्स का छात्र था 15 दिसंबर शाम 5 बजे अपने माता-पिता से बताया कि मैं रजमिलान मार्केट की तरफ जा रहा हूं लेकिन मृतक सुनील अपने प्रेमिका से मिलने गांव जा पहुंचा पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक सुनील अपने प्रेमिका के साथ अरहर के खेत में बातें कर रहा था और गांव के कुछ युवकों के द्वारा देख लिया गया गांव के लड़कों ने हल्ला गुहार कर दौड़ाया तो मृतक सुनील ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन अरहर की खेती के बीचो बीच पतली सी कुआं थी कुएं में जगत/चबूतरा नहीं था और भागते भागते मृतक सुनील कुएं में जा गिरा प्रत्यक्ष दर्शियो ने हल्ला गुहार कर बचानें का प्रयास किया और कुछ लोगों ने जब तक रस्सी वगैरह की इंतजाम किए लगभग आधा घंटा बीत जाने के बाद मृतक सुनील के शव को कुएं से बाहर निकाला गया तब तक सुनील की मृत्यु हो चुकी थी।
पिता माता परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप कहा मेरे पुत्र की हत्या हुई है
मृतक के पिता अरबपति जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री से मुलाकात कर टाइप सुदा दरखास दिया है और उन्होंने बताया है मेरे पुत्र की कुएं में गिरकर हत्या नहीं हुई है बल्कि मेरे पुत्र सुनील कुमार के साथ लोगों ने मिलकर गंभीर रूप से मारपीट किया मारपीट करने के दौरान जब सुनील की मृत्यु हो गई तो उन्होंने अपने आप को बचाने के लिए सुनील को कुएं में फेंक कर सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचने का प्रयास किया है जबकि मृतक की पानी में डूब कर मृत्यु नहीं हो सकती है क्योंकि मृतक सुनील को पानी में तैरने का अनुभव था 6-7 माह पूर्व मृतक के प्रेमिका के पिता व भाई मारपीट कर चुके हैं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मृतक के परिजनों को जांच कर न्यायिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है और इस पूरे मामले का जांच मोरवा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के के पाण्डेय को सौपा गया है

