Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमहंत गणेशनाथ महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर...

महंत गणेशनाथ महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर द्वारा आयोजित तृतीय एससी-एसटी प्रतिभा सम्मान व स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार शाम महंत गणेशनाथ महाराज का आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान समारोह के आयोजन, प्रसार-प्रचार और समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 दिसंबर 2024 को अम्बेडकर उद्यान, बी.ढाणी, सांचौर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एससी-एसटी समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, खेल, कला, और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद, और प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सेवा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने और समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से हर वर्ग का सहयोग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नरेश पातलिया, केशाराम मेहरा, वेरसीराम नायब तहसीलदार, कानाराम पारीक, प्रेमाराम पारीक,मोहनलाल पारीक,संजय कालमा, नरसिंगाराम कालमा, अमृतलाल देवपाल, बाबुलाल (RI जाखल), राजेन्द्र हिंगड़ा, सांवलाराम खिंची, नेमीचंद खोरवाल, मेवाराम बाजक, प्रकाशचंद जीनगर और रमेश कुमार खानवत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नरेश पतालिया अध्यक्ष अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर ने सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समारोह समाज की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक मंच प्रदान करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments