मूकनायक/ राजस्थान
ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
जालपाली श्रीमाधोपुर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज स्वेटर वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चों को सर्दी के बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गये । इस कार्यक्रम को रखने की सोच पर महता इतनी है कि ऐसी सोच के लिए इंसानियत और बच्चों के स्नेह के लिए रखी गयी । इस कार्यक्रम में बनवारी प्रसाद, राजूराजेश, रघुनाथ सिंह, मनोज, रमेशचंद्र, अखिलेश, कृष्ण, कमल कुमार व अविनाश मौजूद रहे । इस सुअवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश बराला बताते हैं कि यह कार्य केवल और बच्चों के स्नेह के लिए रखा गया । यह कार्य जनसहयोग से किया गया । जिन लोगों ने सहयोग किया उन्होंने अपने नाम गुप्त रखने की अपील की ।यहां बच्चों की संख्या कम होने को लेकर कहते हैं जल्द ही इसको लेकर नामांकन बढ़ाने के लिए घर घर जाकर अपील करेंगे । यहां के शिक्षणगण बेहद सहज है व बच्चों के प्रति अनुकूल व्यवहार रखते हैं ।

