Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानअम्बेडकर सेवा समिति सांचोर के पदाधिकारियों ने बालोतरा जाकर दिया ज्ञापन

अम्बेडकर सेवा समिति सांचोर के पदाधिकारियों ने बालोतरा जाकर दिया ज्ञापन

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के पदाधिकारियों ने विशना राम मेघवाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर बालोतरा जाकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष नरेश पातलिया ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने SC, ST समाजों पर बढ़ रहे जातीय अत्याचारों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की।

समिति ने चेतावनी दी कि अगर इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो प्रत्येक जिला स्तर पर धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विशना राम मेघवाल के परिवार को 60 लाख रुपये का सरकारी पैकेज, 12.50 लाख रुपये विधायक कोटे से, और एक सदस्य को संविदा नौकरी देने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव पर वार्ता का दौर अभी भी जारी है।

ज्ञापन देने में केशा राम मेहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ), नेमीचंद खोरवाल, जेता राम परमार, वीरधा राम गोयल, केवला राम परमार, अम्बालाल रानुआ, सावला राम खींची, मेवा राम बाजक, राजेंद्र कुमार हिंगड़ा (एडवोकेट), रमेश पी खानवत, मोहनलाल गोयल, सावला राम जयपाल, जयकिशन चौहान, केशाराम पता लिया (एडवोकेट), हितेश मेहरा सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

समिति का कहना है कि पुलिस और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है और यदि मांगों का समाधान नहीं होता है, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments