Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्था सांचौर ने विशनाराम मेघवाल हत्याकांड...

मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्था सांचौर ने विशनाराम मेघवाल हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – राजस्थान के बालोतरा में 10 दिसंबर 2024 को हुए विशनाराम मेघवाल की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अपराधियों की गिरफ्तारी न होने और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में शुक्रवार को मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्था, सांचौर-चितलवाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि घटना में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हो, और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

ज्ञापन में यह कहा गया कि हत्या के 3 दिन बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना स्थल से थाना मात्र 1.5 किमी दूर है, फिर भी प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहा है। मृतक की पत्नी गर्भवती है, और परिवार पूरी तरह से आर्थिक संकट में है। ज्ञापन में सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को सहायता नहीं दी जाती, तो संगठन 36 कौम के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगा। ज्ञापन में उदयपुर के कन्हैयालाल हत्या प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उस मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया था और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की थी। इसी प्रकार इस मामले में भी सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।

हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है। सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपील की है। अब देखना यह है कि सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए समाज हर स्तर पर प्रयास करेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष जवाराराम गोयल,अजाक जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल,रमेश बॉस समाजसेवी,जवाराराम भाटीप, बेचराराम पातलिया, लीलाधर डांगरा, केशाराम मनुवेर, लाडूराम एडवोकेट, पहाड़ाराम धोरावत, शंकरलाल सिंघल (लियादरा), गणेश मनुवेर,रमेश कुमार बाजक एडवोकेट,आसुराम सिंघल, श्रवण गोयल, दिनेश कुमार मनुवेर, प्रकाश परमार (हाडेतर) जैसे प्रमुख लोग शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments