मूकनायक राजस्थान अजमेर तहसील टांटोटी नारायण लाल गोठवाल शोकली
# बीते लंबे समय से चल रहा है बजरी माफियाओं का आतंक ~ पूरी रात अंधाधुंध दौड़ते है बजरी से भरे डंपर •••
थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ की अगुवाई में पुष्कर पुलिस को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे दो डंपर सहित एक ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर लिया । आपको बता दें कि पकड़े गए दोनों डंपर में एक बीकानेर नम्बर का है तो वही दूसरा नागौर नंबर पासिंग है। खास बात यह है की पुलिस ने दोनों डंपर और ट्रैक्टर को जप्त करने के बाद खनि अभियंता , खान एवं भू विज्ञान विभाग अजमेर को सूचना दे दी है । इस कार्यवाही को अंजाम देने में एएसआई छीतरलाल , भोमाराम , रामनिवास , विजय एवं मानसिंह ने मुख्य भूमिका निभाई ।
आपको बता दें कि बीते लंबे समय से भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से बजरी खनन करके बेचे जाने का कला कारोबार किया जा रहा है । पूरी रात बजरी से भरे डंपर यमराज बनकर तेज गति से दौड़ते रहते है । जिनकी चपेट में आकर होने वाले हादसों में कई लोग घायल हो चुके है तो कुछ की मौत भी हो चुकी है । लेकिन इन सबके बावजूद बजरी माफियाओं का आतंक लगातार जारी है ।

