मूक नायक // अख़बार
न्यूज रिपोर्टर//राकेश कोठेनियां हलैना
हलेना ..(भरतपुर ) वैर में हलैना रोड पर जटबलाई के पास अचानक टैंपो पलटने से खाटूश्याम दर्शन करने जा रही 2 महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार वैर हलैना रोड पर सवारियां लेकर जा रहा एक टैंपो पलट गया। जिससे टैंपो में बैठी 2 महिला घायल हो गई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से घायल महिलाओं को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया। घायल महिलाएं कस्बा वैर निवासी सुमंत्रा व सलोनी थी। जो हलैना स्थित खाटूश्याम मंदिर पर दर्शन करने जा रही थी।

