मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचौर – मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक संस्था जिला सांचौर कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष जवारा राम गोयल लाछड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 दिसंबर 2024 को मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रामदेव मंदिर एवं उद्यान, लाछड़ी में आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में भामाशाहों के सहयोग से समारोह की तैयारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। आयोजन के लिए टेंट, भोजन, माइक-साउंड, चाय-पानी, पेम्पलेट, प्रशस्ति पत्र, बैनर, और पोस्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भामाशाहों से संपर्क कर जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष जवारा राम गोयल ने बताया कि यह समारोह समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यह आयोजन समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।”
बैठक के दौरान समारोह के पेम्पलेट/पोस्टर का विमोचन श्रद्धेय गणेश नाथ महाराज के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर मठ में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने विचार साझा किए और योगदान देने का संकल्प लिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए, जिनमें शंकर लाल सिंगल (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), जवाराराम पंचाल भाटीप, रमेश बोस अगार, केसाराम मणुवेर, एडवोकेट लाडुराम पांचाल,धन्नाराम परिहार,तगाराम पहाड़पुरा,एडवोकेट रमेश बाजक, शांतिलाल नागवंशी, रमेश पंचाल करावड़ी,लीलाधर डांगरा, बेचराराम पातलिया,मूंगाराम पांचाल, जयंतीलाल धोरावत, गणेश मणुवेर, प्रकाश कुमार परमार सांकड़ मौजूद रहे।
25 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह मेघवाल समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और समाज के अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई है।

