मूकनायक
राजस्थान/ सवाई माधोपुर
रिपोर्ट-रायसिंह मेहरा
सवाई माधोपुर मुख्यालय अम्बेडकर सर्किल पर हर वर्ष की भांति संविधान निर्माता बाबा साहेब के स्टेचू की साफ सफाई व रंग रोगन कार्य कर कार्यक्रम आयोजित किया ।जिसमे क्षेत्र के लोगो ने सर्किल पर पहुंचकर बाबा साहेब के चरणों मे श्रद्धा सुमन भेंट किए।प्रातः 11.00बजे सवाई माधोपुर नगर परिषद सुनील तिलकर एवं उपस्थित अन्य गणमान्यजन अम्बेडकरवादियों द्वारा बाबा साहेब को माला ओर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
साय 6 बजे रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर से अम्बेडकर सर्किल तक शांतिपूर्वक केंडल मार्च यात्रा निकाली गई जिसमे सभी सर्व समाज ओर सभी संगठन के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

