मूकनायक
राजस्थान /भरतपुर/बयाना
अवधेश कुमार वर्मा
भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के गांव ब्रह्मबाद के अंबेडकर पार्क में विश्वरतन, महामानव , भारत का संविधान निर्माता,नारी उद्धारक, शोषित, पिछड़ों ,गरीब, मजदूरों , वंचितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश वर्मा ने श्रद्धांजलि सभा को संबंध करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों पर चलना और बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने पर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मूकनायक अखबार के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, थान सिंह वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा, अशांत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार जोतरौली, जवाहर सिंह, हेतराम वर्मा, रामवीर, पवन कुमार, लोकेश कुमार, अजय कुमार ,सौरव कुमार ,अंकित वर्मा ,वीरू वर्मा, लोकेश कुमार, महाराज सिंह वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

