Thursday, February 26, 2026
Homeदेशमहामानव बाबा साहब को 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन

महामानव बाबा साहब को 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन

मूकनायक/ देश

राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

🙏14 अप्रैल,1891-06 दिस,1956🙏

उस राष्ट्रनायक को नमन जिसने भारत को समता-समानता-बंधुत्व दिया!

उस निर्माणकर्ता को नमन जिसने आधुनिक भारत का निर्माण किया!

उस संवैधानिक परमपिता को नमन जिसने हमें जीने लायक बनाया!

उस शिल्पकार को नमन जिसने भारत का संविधान लिखकर हमें अधिकार सम्पन्न बनाया!

उस महामना को नमन जिसने सम्मान से जीने का अधिकार दिया!

उस मार्गदाता-भाग्यविधाता को नमन जिसने मानवीय जीवन दिया!

उस बोद्धिसत्व को नमन जिसने धम्माचरण बताया!

उस त्यागी को नमन जिसने दो वक्त भूखे रहकर हमें तीन वक्त का भोजन दिया!

उस महाबलिदानी को नमन जिसने अपनी पत्नी और चार बच्चों का बलिदान देकर हमारे परिवार को बसाया!

उस ज्योतिपुंज को नमन जिसने अंधेरा मिटाकर हमारा जीवन रोशन किया!

हमारे कष्टों के मुक्तिदाता, मानवीय जीवनदाता, भाग्यनिर्माता, संविधान निर्माता, बाबासाहेब भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब को उनके 68वें परिनिर्वाण दिवस पर हम हृदय की गहराइयों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करते हैं….

🙏वो थे🙏🤝तो आज हम हैं🤝

जब तक सूरज-चांद रहेगा!
बाबासाहेब का नाम रहेगा!!

बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर अमर रहे!
अमर रहे….!!….अमर रहे!!

ये जो हम फल खा रहे हैं पके-पकाये हुए!
ये पेड़ हैं हमारे पुरखे के लगाए हुए!!
यदि हम और नये पेड़ नहीं लगाएंगे!
तो आने वाले बच्चे फल कहां से खाएंगे!!

*🌷🌹हार्दिक श्रद्धासुमन🌹🌷*
               गजानन्द सरावता,
            संयोजक एवं संस्थापक 

डॉ. अम्बेडकर क्लब संस्थान, अजमेर, राजस्थान

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments