मूक नायक
न्यूज रिपोर्टर.. राकेश कोठेनियां
हलैना
वैर/भरतपुर/राजस्थान
वैर(भरतपुर)कस्बे में सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में वाल्मीकि समाज के आवेदकों से अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने की मांग का एक ज्ञापन वैर एसडीएम सचिन यादव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी के माध्यम से की जा रही है। प्रशाशन द्वारा सभी नगरीय निकायों में चयनित आवेदनों की सूची जारी हो चुकी है जिनमें गैर वाल्मीकि समाज के लोगों के आवेदन वाल्मीकि समाज से अधिक हैं। वैर नगर पालिका में वाल्मीकि समाज का एक भी आवेदन नहीं भरा गया जबकि अस्थाई कर्मचारी 10-15 वर्षों से वैर नगर पालिका में अस्थाई तौर पर सफाई का कार्य कर रहे हैं। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि अस्थाई सफाई कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए वाल्मीकि समाज के आवेदन से अनुभव की बाध्यता समाप्त कर जाति प्रमाण पत्र को प्राथमिकता दी जाए।

