मूकनायक/अख़बार न्यूज रिपोर्टर.राकेश कोठेनियां हलैना बयाना/भरतपुर/राजस्थान
बयाना (भरतपुर ) कस्बे के पठानपाड़ा क्षेत्र निवासी पीड़ित युवक लोकेश प्रजापति के साथ 15000 रुपए की ठगी हुई। पीड़ित ने बताया कि गत रात उसने वॉट्सऐप ग्रुप पर आई एक अनजान लिंक को गलती से जल्दबाजी में खोल लिया था अगली सुबह जागने पर उसे मोबाइल पर उसके बैंक खाते से 14 हजार 97 रुपए निकलने का मैसेज मिला साथ हीं कुछ परिचित लोगों के भीं फोन आए कि उसके नम्बर से वॉट्सऐप ग्रुपों पर फर्जी लिंक के साथ अश्लील फोटो शेयर किए जा रहे हैं। परिचितों से मिली सूचना के बाद पीड़ित को पता चला कि उसका मोबाइल फोन हैक हो गया है जिसपर पीड़ित द्वारा साइबर सेल के कंट्रोल रूम पर उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दी गई।

