Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरखाना बना रही पेट्रोल से भरी बोतल परिवार पर गिरी जयपुर में...

खाना बना रही पेट्रोल से भरी बोतल परिवार पर गिरी जयपुर में इलाज के दौरान मौत


मूकनायक
न्यूज रिपोर्टर .राकेश कोठेनियां हलैना

भरतपुर – उद्योग नगर थाना इलाके के मडरपुर गांव में सोमवार को हुए अग्निकांड में घायल प्रेम सिंह (34) की मंगलवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे को लेकर रामेश्वर ने बताया कि प्रेम सिंह और प्रीतम मेरे बड़े भाई हैं। जयपुर में इलाज के दौरान प्रेम सिंह की मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद भरतपुर लाया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को मडरपुर निवासी डालचंद घर के बरामदे में चूल्हे के पास बैठकर खाना खा रहा था। पास में बच्चे भी खेल रहे थे। चूल्हे पर बहू मंजू खाना बना रही थी। जहां चूल्हा रखा था, उसके ऊपर एक अलमारी थी। जिसमें पेट्रोल से भरी एक बोतल भी रखी हुई थी। अचानक से पेट्रोल की बोतल चूल्हे के ऊपर गिर गई। जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और सभी लोग आग से बुरी तरह झुलस गए। आग में डालचंद (52), उनका बड़ा बेटा प्रेम सिंह (34), छोटा बेटा प्रीतम (32), प्रीतम की पत्नी मंजू (26), प्रीतम की पुत्री हेमलता (6), भारती (14), बेटा कुश (5) झुलस गए। सभी को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्रेम सिंह, हेमलता, डालचंद और कुश को जयपुर रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान प्रेम सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव का हर व्यक्ति कल के हादसे को लेकर चर्चा कर रहा है। प्रीतम का घर सूना पड़ा हुआ है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments