मूकनायक
राजस्थान/ पाली
ब्यूरो चीफ मदनलाल
सरकार सफाई क्रमचारी भर्ती वाल्मीकि समाज को प्रथमिकता दें: राकेश आदिवाल राजस्थान जिला पाली बगड़ी नगर सफाई को लेकर बात की है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश आदिवाल बगड़ी नगर सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा व नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खरा को पत्र लिखकर कहा कि सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को अनुभव प्रमाण पत्र में सिथिलता देने तथा ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले वाल्मीकि समाज की लग भग पिचतर प्रतिशत जनता जो गांवों और शहरों में सफाई करने का कार्य करती है इस भर्ती प्रक्रिया में उनको फायदा नही मिल रहा है क्योंकि सफाई कर्मचारी भर्ती लंबे समय के बाद निकाली है जिसमें नगर निकाय से अनुभव प्रमाण पत्र को अनिवार्य किया गया है इस कारण अन्य समाज के लोग भी अपनी पहुंच का फायदा उठाकर अनुभव प्रमाण पत्र बनवा रहे जिन लोगों ने कभी भी सफाई का कार्य नहीं किया वे भी सिफारिश से अनुभव प्रमाण पत्र बना रहे है परन्तु अधिकतर गावों में निवास करने वाली वाल्मीकि समाज के करीब और भोली भाली जनता का अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है जिसके लिए वो नगर निकायों के चक्कर लगा रहे है। इस लिए आदिवाल ने मुख्य मंत्री व महोदय को पत्र लिख कर कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्र में शिथिलता देकर वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देवे इस हेतु प्रदेश भर में जगह- जगह वाल्मीकि समाज के लोग सरकार से इस भर्ती में नियमों में शिथिलता देने के लिए निवेदन भी कर रहें है अत:मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया कि वाल्मीकि समाज की शहरों के साथ ग्रामीण जनता को भी इस भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बदलाव कर के पुन:प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करे 1/12/2024

