सोजत सिटी (पाली): मूकनायक के रिपोर्टर पुनाराम प्रजापत का सोजत सिटी के प्रजापत समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम सोजत तहसील के खोखरा गांव में आयोजित किया गया, जिसमें प्रजापत समाज की 9 पट्टियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रजापत समाज द्वारा पुनाराम प्रजापत को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। पुनाराम प्रजापत ने अपने संबोधन में कहा कि वे मूकनायक के माध्यम से समाज और राष्ट्र के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
ग्रामीणों में उत्साह: बगड़ी नगर और आसपास के ग्रामीणों ने भी इस स्वागत समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और पुनाराम प्रजापत के इस सम्मान पर अपार खुशी जताई।
कार्यक्रम के दौरान मूकनायक में पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को उजागर करने और हक की आवाज बुलंद करने के महत्व पर जोर दिया गया।

