Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजवारा राम पांचाल भाटीप बने अजाक सरनाऊ के ब्लॉक अध्यक्ष

जवारा राम पांचाल भाटीप बने अजाक सरनाऊ के ब्लॉक अध्यक्ष

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सरनाऊ – अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ (अजाक) के जिला अध्यक्ष आसु लाल गोयल ने सरनाऊ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जवारा राम मेघवाल भाटीप (वरिष्ठ अध्यापक, सांकड़) की नियुक्ति की है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि जवारा राम पांचाल पूर्व में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील सरनाऊ के ब्लॉक अध्यक्ष और अंबेडकर सेवा समिति सरनाऊ के अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

जवारा राम ने संगठन के उद्देश्य और अनुसूचित जाति कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

अध्यक्ष बनने पर समाजसेवियों और कर्मचारियों ने जवारा राम पांचाल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा व्यक्त की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments