Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरपानी की समस्या से परेशानमहिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

पानी की समस्या से परेशानमहिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

(सीएम की तहसील के गांव का है मामला)
मूकनायक
न्यूज रिपोर्टर.राकेश कोठेनियां हलैना
नदबई /भरतपुर/ राजस्थान

नदबई..(भरतपुर) नदबई क्षेत्र के गांव पीली में पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण करीब 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने व्यक्त किया आक्रोश। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव पीली में तकरीबन 15 दिन से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध। गाँव पीली में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बनाई गई टंकी से ग्रामीण जनों को पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा तथा महिलाओं को काफ़ी दूरी जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ,ग्रामीण जनों नें बताया है की कई बार समस्या से पीएचडी जेईएन, एईयन एवं जनप्रतिनिधियों को सूचित करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, सब मूक दर्श्क बने हुए है। ग्रामीण जनों नें बताया की गांव में पानी को लेकर चल रहीं दो योजनाएं ठप्प पड़ी हुई है। विरोध प्रदर्शन में गीता, माया, नीलम, कुंती, दुलारी, चंद्रवती, तारा, लक्ष्मी, बबीता, शीला व अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments