मूकनायक /राजस्थान
राष्ट्रीय प्रभारी
ओमप्रकाश वर्मा
सीकर जिले के खंडेला तहसील के निमेड़ा गांव में श्रवण कुमार नारनौलिया की बेटी कविता का विवाह वर पक्ष द्वारा किसी भी तरह का दहेज नहीं लिया गया और इसमें कन्यादान स्वरूप भी ने वर पक्ष के द्रारा 1 रूपया लिया गया । दोनों ही पक्ष द्वारा अपनी अपनी इस सामाजिक सोच की लगातार गांव और धरातल पर लगातार ही तारिफे हो रही है । साथ ही बेटी की बिंदौली भी घोडी़ पर बैठकर निकाली गयी यह देखकर इस विवाह कार्यक्रम की लगातार बातचीत सोशल मीडिया व गांवो में बढ रही है ।
*बिना दहेज की शादी के परिणाम होते हैं सुखद*
आजकल शादी विवाह अनर्गल खर्च को देखकर की गयी है कि आने वाले लोगों के लिए एक नया संदेश जाए । लोग दहेज रूपी इस दुख से दूर हो ।
अम्बेडकर मंच निमेडा़ के सभी सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश बराला बताते हैं कि ऐसी ही सोच आगामी भविष्य के लिए सुखद परिणाम आते हैं साथ ही ऐसे ही लोग सामाजिक बदलाव लाने के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं । ऐसी सामाजिक कुरीतियां जिससे वधू पक्ष को आर्थिक भार उठाना पड़ता है ऐसी परम्पराएं जिससे व्यक्ति आमतौर पर पंगु हो जाता है । वर पक्ष की जितनी प्रशंसा की जाए कम है । अम्बेडकर मंच निमेडा़ के समस्त सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

