Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसिरोही मंडार सड़क की मरम्मत के लिए भारत सरकार ने 4.96 करोड...

सिरोही मंडार सड़क की मरम्मत के लिए भारत सरकार ने 4.96 करोड रुपए किए स्वीकृत

मूकनायक /राजस्थान/ सिरोही

गुलाबचंद जीनगर ब्यूरो चीफ जिला सिरोही

सिरोही से मंडार सड़क मार्ग को नेशनल हाईवे खंड पाली ने 15 अक्टूबर 2024 को अपने अधीन लेने के बाद उसको टू लाइन से फोरलेन बनाने का फैसला लिया। इस 76.4 किलोमीटर लंबी सड़क की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए नए सिरे से 4 अक्टूबर 2024 को टेंडर आमंत्रित किए गए । इस सड़क की दुर्दशा की तरफ राज्य सरकार व भारत सरकार का लगातार ध्यान दिलाने पर भारत सरकार के परिवहन एवं हाईवे सड़क मंत्रालय ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए एक करोड़ 91 लाख एवं वर्तमान सड़क के सुधार के लिए 4 करोड़ 96 लाख रुपए का बजट आवंटन की स्वीकृति नेशनल हाईवे खंड पाली को प्रदान की है ,स्वीकृति मिलने के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता नेशनल हाईवे जोधपुर में 14 नवंबर 2024 को इसके लिए टेंडर लगाये और 26 नवंबर 2024 को टेंडर प्राप्त किए। इस कार्य के लिए कुल 10 टेंडर प्राप्त हुए जिस पर निर्णय लेने के लिए 29 नवंबर 2024 को जोधपुर में बैठक रखी गई है। तकनीकी एवं वित्तीय निविदा पर विचार होने के बाद उम्मीद है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक कार्य आदेश जारी हो जाएंगे सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने इस सड़क पर जो गड्ढे हैं उनको भरवाने पर मरम्मत का कार्य करवाने को गंभीरता से लिया है और यही कारण है कि इस पर तेजी से कार्य हो रहा है और अल्प समय में सब काम सार्वजनिक निर्माणी विभाग ने कर अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया है। 12 माह में इस सड़क में जो भी जरूरी मरम्मत के कार्य होंगे वह पूरे किए जाएंगे इसके बाद यहां इस सड़क को नेशनल हाईवे संख्या 62 से सीधी जोड़ने यानी मंडार से विजयपताका पुलिया सिरोही तक नई फोरलाइन सड़क बनाने के बारे में कार्य शुरू होगा यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई अपने हाथ में लेगी या अन्य कोई विभाग लेगा इसका फैसला सड़क मार्ग पर चल रहे ट्रैफिक सर्वे के बाद होगा नेशनल हाईवे खंडपाली के अधीक्षण अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने वाले को दो लाइन से चार लाइन बनाने के साथ-साथ मंडार व रेवदर का बायपास रोड की भी डीपीआर बनाकर 6 माह में प्रस्तुत करनी होगी । गुजरात के झेरडा से सिरोही तक की सड़क को भारत सरकार ने नेशनल हाईवे मार्ग संख्या 168 घोषित किया है यह सड़क मार्ग गुजरात सीमा से प्रारंभ होकर मंडार, रेवदर ,अनादर, सिरोडी होता हुआ सिरोही के आगे फोरलेन मार्ग संख्या 62 से जुड़ेगा ।सिरोही जिला आबू रोड से पिंडवाड़ा, पिंडवाड़ा से पाली- जोधपुर- जयपुर तीनों तरफ हाईवे मार्ग फोर लाइन से जुड़ा हुआ है अब सिर्फ सिरोही से जालौर मार्ग फोरलेन से जुड़ जावे तो संपूर्ण जिला नेशनल हाईवे से जुड़ जाएगा । माउंट आबू को फोरलेन से जोड़ने के लिए गुलाबगंज से माउंट आबू नया वैकल्पिक सड़क मार्ग बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार व राजस्थान सरकार को भेजा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments