मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचौर – महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में आज माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की विचारधारा और समाज सुधार के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई।
महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को सराहते हुए कहा कि वे समाज में शिक्षा और समानता के बड़े पक्षधर थे। उन्होंने महिलाओं और दलितों के अधिकारों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन अम्बेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने किया और महात्मा फुले के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा, समानता, और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में अम्बेडकर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सागर हॉस्पिटल सांचौर के डारेक्टर डॉ.सुरेश सागर, केशाराम मेहरा, वरधाराम गोयल, मेवाराम बाजक, नेमीचन्द्र खोरवाल, अम्बेडकर सेवा समिति के उपाध्यक्ष पोपटलाल धोरावत (आमली), अम्बालाल रानुआ (भड़वल), जयकृष्ण मेघवंशी(मीरपुरा), कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पारेगी, जयंतीलाल धोरावत(लॉर्ड बुद्धा कॉलेज), पूनमचन्द्र सिंघल, मोहनलाल चौहान (प्राचार्य सिद्धार्थ कॉलेज सांचौर), घेवर बौद्ध, मुकेश कुमार (परफेक्ट कम्यूटर सांचौर), भरत सोलंकी (उप प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सांचौर), दिनेश सिलोशन, पारस परमार (हाडेतर), अमृत लाछड़ी, दिनेश कुमार, अशोक धोरावत (कारोला), जयन्तीलाल परमार (हाडेतर) सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

