Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरएक दर्जन लोगों ने किया पुलिस पर हमला

एक दर्जन लोगों ने किया पुलिस पर हमला


मूकनायक
न्यूज रिपोर्टर राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर/राजस्थान


रुदावल ( भरतपुर) बीजेपी सीएम भजन लाल शर्मा के जिले के हालात आमजन में आक्रोश, पुलिस बल में भय) उल्टा हो गया है सरकारी पुलिस की लाइन,क्षेत्र के जोतरोली गांव में फरार आरोपियों की तलाश करने गई पुलिस टीम पर एक दर्जन लोगों ने ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया साथ ही हमलावरों से पुलिस कर्मियों को गांव के लोगों ने ही बचाया। हमले की घटना को लेकर के एएसआई ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम रुदावल क्षेत्र के गांव जोतरोली में आरोपी मिथुन, यादि उर्फ भोलू, मोंटी, दीपक, विशम्बर, गुड्डू, करतार, रमन, संजय अनेश की तलाश के लिए गई थी। आरोपियों के घर के पास जैसे ही पहुंचते ही आरोपियों के परिजनों ने पुलिस गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई तथा बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने गांव वालों की मदद से भागकर अपनी जान बचाई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments