Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरसीमेंट के टीनशेड से भरा ट्रक पलटा घायल को जिला अस्पताल भेजा

सीमेंट के टीनशेड से भरा ट्रक पलटा घायल को जिला अस्पताल भेजा


मूकनायक
संवाददाता,राकेश कोठेनियां हलैना
हलेना /भरतपुर /राजस्थान


हलैना (भरतपुर) नदबई से उप तहसील हलेना के बीच गांव पीली और पाली के पास एक सीमेंट के टीनशेड से भरा हुए ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया जिसमें ट्रक के ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार बांदीकुई निवासी राकेश (35) पुत्र लालाराम और पृथ्वीराज सैनी (29) पुत्र कैलाशचंद सैनी ट्रक में सीमेंट की टीनशेड लेकर सिकंदरा से डीग जा रहे थे कि तभी नदबई हलैना सड़क मार्ग पर गांव पीली और पाली के बीच ट्रक अचानक से असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। पलटे हुए ट्रक में ट्रक चालक राकेश और खलासी पृथ्वीराज फंस गए। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा तुरंत पलटे हुए ट्रक से उसमें फंसे हुए चालक और खलासी को बाहर निकालकर निजी वाहन से उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने खलासी पृथ्वीराज की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक से सीमेंट की टीमशेड और अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। मौके पर पहुंची पुलिस

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments