Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपुष्कर में हर हफ्ते खुल रही है नई दूध डेयरीयां 100 से...

पुष्कर में हर हफ्ते खुल रही है नई दूध डेयरीयां 100 से ज्यादा दूध डेयरियों में हमेशा तैयार मिलता है हजारों लीटर दूध , दही और पनीर

मूकनायक राजस्थान अजमेर कालू राम बैरवा

# कई दूध डेयरियों में 50 रुपए लीटर बेचा जा रहा है 22 रुपए लीटर वाला नकली सिंथेटिक दूध ~ खुलेआम हो रहा है आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ •••

पुष्कर में जितनी दुकानें मालपूए की या चाय नाश्ते की नहीं है उससे ज्यादा दुकानेंअब यहां दूध डेयरियो की खुल चुकी है । आज हर बाजार हर गली हर नुक्कड़ पर दूध डेयरी देखी जा सकती है यहां तक कि अब तो कुछ मोहल्लों में भी इनके खुलने की शुरुआत हो चुकी है । बीते दो सालों से पुष्कर के डेयरी उद्योग में इतना जबरदस्त उछाल आया है कि आज यहां पर सरस डेयरी के पार्लर सहित अन्य दूसरी डेयरियों की संख्या सौ से पार हो चुकी है और लगातार बढ़ती जा रही है । आज पुष्कर का ऐसा कोई बाजार या इलाका नहीं है जहां आपको दूध डेयरी नजर न आए । बड़ा सवाल यही है कि आखिर धार्मिक नगरी पुष्कर में कपड़ों के बिजनेस के बाद सबसे तेज गति से बढ़ते जा रहे इस डेयरी उद्योग में ऐसी क्या ख़ास बात है कि हर कोई इसमें लाखों रुपयों का खर्चा करके यही धंधा शुरू करने में लगा है । बड़ा सवाल है कि क्या इस धंधे में इतना ज्यादा प्रॉफिट होता है कि हर कोई यही काम करके रातों रात अमीर बन सकता है ।

# हर रोज हजारों लीटर दूध , दही और पनीर की हो रही है पुष्कर के खपत ~ इसीलिए हर समय भारी मात्रा में तैयार मिलता है हजारों लीटर तैयार माल•••

मूकनायक ने जब इस मामले में गहराई से जाकर पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए । आपको बता दें कि वर्तमान में पुष्कर की आबादी 28 हजार के लगभग है । इसके अलावा यहां पर 5 हजार से ज्यादा बाहरी लोग किराए पर रहते है जो सिलाई का काम करते है। साथ ही 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं एवं देशी विदेशी सैलानियों का यहां हर रोज आना जाना लगा रहता है । इन सबके अलावा बीते कुछ समय से मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में विख्यात होने के बाद पुष्कर सहित आसपास के इलाकों में बन चुके बड़े बड़े होटल एवं रिसोर्ट में होने वाली महंगी शादियों में भी आने वाले हजारों मेहमानो की आवक बनी रहती है । हर रोज हजारों लोगों की मौजूदगी की इस उद्योग के तेजी से पनपने का सबसे बड़ा कारण है । यही वजह है कि यहां पर इन सभी लोगों को हजारों लीटर दूध, दही , मावा , पनीर , क्रीम सहित अन्य समानों की हर रोज जरूरत होती है । इन्हीं लोगों में सप्लाई करने के लिए अब यहां पर डेयरीयो में हजारों लीटर दूध दही पनीर बनाया जा रहा है । खास बात यह है कि पुष्कर के आसपास वाले ग्रामीण इलाको में तेजी से गाय भैंस और बकरियों की संख्या में कमी आ रही है । अब बहुत गिने चुने लोगों के पास ही दूध देने वाले जानवर बचे है । लेकिन पुष्कर में ठीक इसके उलट हो रहा है । जानवरों की कमी के बावजूद आज आपको यहां पर जब चाहिए , जितनी मात्रा में चाहिए उतना दूध , दही , पनीर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा ।

# कई डेयरियों में बनाया जा रहा है सिंथेटिक पाउडर से नकली दूध , दही और पनीर ~ किया जा रहा है आम जनता की सेहत से खिलवाड़ •••

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि आज पुष्कर में चलने वाली कई डेयरियों में सिंथेटिक पाउडर का नकली दूध बनाकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है । नकली दूध बनाने में मुश्किल से 20 से 22 रुपए लीटर का खर्चा आता है लेकिन ग्राहकों से इसके बदले 50 से 55 रुपए लीटर वसूले जा रहे है । खास बात यह है कि नकली दूध से अंजान लोग हजारों लीटर दूध रोजाना खरीदकर अपने काम में ले रहे है जिससे उनकी सेहत के साथ भी जमकर खिलवाड़ हो रहा है । आपको बता दें कि नकली दूध के साथ साथ यहां पर नकली दही , नकली मावा और नकली पनीर भी खूब बनाया जा रहा है । नकली पाउडर से दही 35 रुपए किलो में बन रहा है जिसे 90 रुपए किलो के बेचा जा रहा है तो मात्र 140 रुपए किलो की लागत से बनने वाला नकली पनीर 320 रुपए किलो में बिक रहा है । इतना ज्यादा मुनाफा होने और किसी भी सरकारी विभाग का इन दूध डेयरियों पर कोई नियंत्रण नहीं होने के चलते ही पुष्कर में आज जगह जगह हर रोज नई दुकान खोली जा रही है ।

# घर पर ही ऐसे करे नकली दूध की पहचान •••|

आज हम आपको घर पर ही नकली और असली दूध की पहचान करने का सबसे आसान तरीका भी बताने जा रहे हैं। आप घर पर ही एक गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी डालकर उसे हिलाए और कुछ ही सेकंड में देखे यदि दूध का रंग हल्का पीला हल्दी के रंग का ही रहता है तो दूध असली है और यदि हल्दी डालने के बाद उसका रंग लाल , ब्राउन या गहरा पिला हो जाता है तो दूध नकली है । यदि आपके घर भी दूध आता है तो जरूर एक बार हल्दी डालकर उसकी जांच करे ताकि आपको पता चले कि जो दूध आप पी रहे है वो असली है या नकली । और यदि दूध नकली पाया जाए तो उसकी तुरंत जानकारी फूड विभाग अजमेर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जरूर दे । ताकि पुष्कर में नकली दूध बेचकर पनप रहे इस काले कारनामे पर तत्काल अंकुश लगाया जाकर दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके ।

मूकनायक के सभी पाठकों से हमारी विनम्र अपील है कि नकली सामानों के प्रति आप हमेशा सचेत रहे , सावधान रहे और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के चेहरे उजागर करने में हमारा सहयोग करे ताकि पुष्कर के स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों एवं देशी विदेशी सैलानियों को असली और पौष्टिक दूध दही पनीर ही उपलब्ध हो सके ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments