Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसरपंच लक्ष्मण राम जाट ने ग्राम पंचायत गुन्दाऊ में किए विकास कार्य,...

सरपंच लक्ष्मण राम जाट ने ग्राम पंचायत गुन्दाऊ में किए विकास कार्य, ग्रामीणों को दी भरोसे की सौगात

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

गुन्दाऊ – सरपंच लक्ष्मण राम जाट ग्राम पंचायत गुन्दाऊ में विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महादेव मंदिर के आगे सड़क निर्माण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं। सरपंच ने बताया कि वे बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैँ और किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा, “गांव के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर संभव प्रयास करूंगा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। विकास कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी।”

ग्रामीणों ने सरपंच के प्रयासों की सराहना की है और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से होते रहेंगे। हाल ही में महादेव मंदिर के सामने सड़क निर्माण का कार्य पूरा हुआ, जो ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी।

सरपंच लक्ष्मण राम जाट के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य जारी हैं, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा हैँ ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments