(मूकनायक की ख़बर का पड़ा असर)
मूकनायक
संवाददाता..राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर/ राजस्थान
भरतपुर – सीएम सिटी भरतपुर के लोहागढ स्टेडियम में स्थित शहीद स्मारक की दुर्दशा को मीडिया द्वारा प्रमुखता से दिखाने के बाद स्थानीय प्रशासन की आंखों में आई शर्म, आननफानन में सफाई व्यवस्था कराई दुरूस्त। गौरतलब है कि भरतपुर शहर के लोहागढ स्टेडियम स्थित शहीद स्मारक शहीद स्मारक पर फैली गंदगी व अव्यवस्थाओं को देखकर पूर्व सैनिक केशव कमांडो ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन व जिम्मेदार लोगों से शहीद स्मारक की व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाई आवाज को मीडिया द्वारा प्रमुखता से दिखाने के बाद स्थजिय प्रशासन की नींद टूटी और चौबीस घंटों में ही शहीद स्मारक की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि वह हमारे देश के लिए शहीद हुए शहीदों के त्याग एवं सम्मान के प्रतीक शहीद स्मारक की नियमित साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करे। स्थानीय पत्रकार राकेश कोठेनियां हलैना ने पार्कों के हालातों के बारे में ज़्यादा ध्यान रखते हैं।

