Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसंविधान दिवस पर बाबा साहेब और महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन

संविधान दिवस पर बाबा साहेब और महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – संविधान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर और मेघवाल युवा परिषद ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मेघवाल युवा परिषद के अध्यक्ष जवाराराम गोयल ने बताया कि संविधान दिवस के महत्व को समझने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज शाम को मेघवाल धर्मशाला में “एक शाम संविधान के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश कुमार बोस, अम्बेडकर सेवा समिति उपाध्यक्ष जयकृष्ण मेघवंशी, कोषाध्यक्ष,अशोक कुमार पारेगी, गायक नारायण जोधा , कमलेश मूलनिवासी , शांतिलाल नागवंशी, बलवंत परमार ठेकेदार, शांतिलाल खानवत और श्रवण राणावत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही संविधान में निहित सामाजिक समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। सभी ने संविधान दिवस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments