मूकनायक
संवाददाता.राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर ,राजस्थान
भरतपुर.. जिले में संगठित अपराध पर अंकुश एवं अपराधियो पर नियंत्रण करने हेतु गम्भीर प्रकृति के प्रकरण में वांछित दो मुल्जिमानों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के थाना उधोग नगर के अपराध संख्या 06/2024 धारा 452,455,392,397,307 आईपीसी व 3/25(1), 3/25(6), 5/27(1) आर्म्स एक्ट में वांछित अपराधी रोहिताश उर्फ नानू पुत्र अमरसिंह जाट निवासी भवनपुरा थाना उधोग नगर व विष्णु पुत्र मुकेश ठाकुर निवासी खूबचन्द का पुरा मजरा बीलौनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर की गिरफ्तारी हेतु 10,000-10,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।*

