रिपोर्टर – टीकम पाल सांचौर
रानीवाड़ा – राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ बाबत् विभागीय गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट के सबंध में विभिन्न विभागीय खण्ड स्तरीय अधिकारियो की सोमवार को बैठक आयोजित हुई ! बैठक में रानीवाड़ा एसडीएम सुनील कुमार द्वारा विभागीय गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई एवं बैठक में मौजुद अधिकारी/कार्मिक गण को जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन द्वारा समस्या से सबंधित प्रस्तुत की जा रही परिवेदनाओं का भी त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान तहसीलदार हनवन्त सिंह देवड़ा ,पशु चिकित्सा अधिकारी महेश कुमार शिंदे ,कनिष्ठ अभियन्ता पी.एच.ई.डी दीपक कुमार सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सुरेश कुमार, बीसीएमओ डॉ. गणपत लाल ,सीबीईओ गजेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे !

