Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीनिजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों द्वारा नैनवा उपखंड कार्यालय पर सौंपा...

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों द्वारा नैनवा उपखंड कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – नैनवा विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने विद्युत विभाग कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन के पश्चात रैली के रूप में पहुंचकर नैनवा उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विद्युत क्षेत्र में विभिन्न प्रक्रियाओं के तरह किया जा रहे हैं निजीकरण पर रोक लगाने, ओ पी एस लागू करने की मांग को लेकर 6 सूत्री ज्ञापन अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन के बूंदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान मीणा ,अध्यक्ष कृष्ण कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष धर्मराज नागर, उपाध्यक्ष निजामुद्दीन जगदीश गुर्जर हरीश जैन महामंत्री राकेश धाकड़ ,रईस मोहम्मद, लेखराज,कुंज बिहारी नागर ,ए ई एन मंजुल गोविंद, ,संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राजू लाल ,रामचरण नागर,मंत्रालय कर्मचारी संघ से शायर चावला, लोकेश बैरागी, लेखाधिकारी संघ से अरुण कुमार जैन राजस्थान कर्मचारी संघ से नंदकिशोर सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments