Thursday, February 26, 2026
Homeपालीयूनाइटेड डाक्टर्स फ्रंट की राजस्थान की टीम घोषित

यूनाइटेड डाक्टर्स फ्रंट की राजस्थान की टीम घोषित

मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली ब्यूरो चीफ मदनलाल

पाली के डाॅ. लोकेन्द्र राज्य उपाध्यक्ष विजेंद्र डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नियुक्त पाली के मेडिकल कॉलेज में लगे डाॅकटर लोकेन्द्र बिडियासर को राज्य उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। जयपुर यूनाइटेड डाॅकटर फ्रंट (यूडीएफ) ने 2024-25 के कार्यालय के लिए राजस्थान टीम की अधिकारिक घोषणा कर दी है।यह घोषणा यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.लक्ष्य मित्तल की स्वीकृत और गवर्निग काउंसिल के विचार-विमर्श के बाद की गई है। नवगठित टीम में पाली के मेडिकल कॉलेज में लगे डाॅकटर लोकेन्द्र बिडियासर को राज्य उपाध्यक्ष और पाली के ही डाॅकटर विजेंद्र चौधरी को डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी बनाया गया इसी तरह डाॅकटर भारत पारिक को राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डाॅकटर विकास मिल्की और डाॅ.मीनल राजोरिया राज्य महासचिव के रूप में जबकि डाॅ.तेजविर गुर्जर और डाॅ. लोकेन्द्र बिडियासर राज्य उपाध्यक्ष के रुप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। इसके अलावा डाॅ.अनीश यादव हेमेंद्र सिंह शेखावत को राज्य संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित टीम को लेकर यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.लक्ष्य मित्तल ने कहा टीम चिकित्सा समुदायक के हितों की रक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए समर्पित है।यह टीम 15 अगस्त 2025 तक अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments