मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी जिले के नैनवां थाने का मामला
बूंदी – ग्राम ताकला के निवासी सोनू खटीक पुत्र मांगीलाल दिनांक 9 नवंबर 2024 को शाम के करीब 6:00 मजदूरी करके जजावर से अपने गांव ताकला जा रहा था तों बीच रास्ते में नरेंद्र सिंह अमर सिंह जितेंद्र दीपू राजेंद्र आत्म सत्यनारायण जाती दरोगा वह उनके चार अन्य साथी एक राय होकर शराब के नशे में लकडियां लोहे के सरिया,साइकिल की चेन हाथ में लेकर रास्ता रोका और हटने के लिए कहा आपसी कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित को नीम के पेड़ पर रस्सी से बांधकर कपड़े खोलकर जोरदार लात घूसो के साथ लोहे के सरिया से मारा जिससे पीड़ित के दोनों पैरों में , दोनों हाथों की कोहनियों में,पीठ पीछे,छाती पर एवम कूल्हे पर गंभीर चोटें आई हैं
पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर छुड़ाने आए तब जाकर मामला थोड़ा ठंडा हुआ
दबंगो ने सोनू खटीक को धमकी दी है कि यदि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से खत्म कर देंगे
इस मामले को लेकर पीड़ित सोनू ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्यवाही करने के लिए नैनवां थाने में रिपोर्ट दी है

