Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरबिजली के दो खंभे में मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर बड़ा हादसा...

बिजली के दो खंभे में मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर बड़ा हादसा होने से टला


मूकनायक/नदबई/भरतपुर/राजस्थान/न्यूज रिपोर्टर/राकेश कोठेनियां हलैना

भरतपुर – नदबई कस्बे के उपाध्याय पाड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभे और उन पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के कारण बिजली के खंभों पर लगी तारें टूटकर जमीन पर गिर पड़ीं और ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गिरा। वहीं बिजली के पोल खेतों की तरफ जा गिरे। इससे पूरे इलाके में हड़कम मच गया। घटना की आवाज इतनी तेज थी कि, आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था। गनीमत रही कि, उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया। यदि समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती, तो जमीन पर गिरे तारों और ट्रांसफार्मर के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments