Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरअनुभव प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया...

अनुभव प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

मूकनायक/वैर/भरतपुर/राजस्थान न्यूज रिपोर्टर राकेश कोठेनियां हलैना वैर

(भरतपुर) – नगर पालिका मंडल वैर के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौंपते हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया- नगर पालिका वैर में अस्थाई सफाई कर्मचारी काफी लंबे समय से सफाई का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में 1 वर्षीय सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लिया जा रहा है जो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित हो। अस्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा कई दिन पूर्व प्रार्थना पत्र अधिशाषी अधिकारी वैर को दे दिया गया है। लेकिन किसी भी कर्मचारी को अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 है। ऐसे में सभी अस्थाई कर्मचारी हताश व निराश है। ज्ञापन में अस्थाई सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने जो सफाई कर्मचारी का कार्य किया है उसका पेमेंट हमें हाथों में दिया जाता था। अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments