मूकनायक /राजस्थान /अजमेर
कालू राम बैरवा
✍बुद्धि और ज्ञान
🌹🌲🌷🌴🌸☘💐
बुद्धि पर हमेशा ज्ञान का अंकुश हो|
बिना यथार्थ ज्ञान के तेज बुद्धि आदमी को दिगभ्रमित कर पतन के गर्त में ले जाता है|
🌹किसी भी वस्तु या कथन की गहरी जानकारी और अभिव्यक्त कर उस पर निर्णय देने या लेने की शक्ति को बुद्धि कहा जाता है|
🌹किसी बात या वस्तु की अंतिम सत्यता को जानना और तदानुसार आचरण करना ज्ञान कहलाता है|
ज्ञान बुद्धि से ज्यादा गहरा और वजनदार होता है| परंतु आदमी ज्ञान से ज्यादा बुद्धि अनुसार जीता है| इसलिए उसका पतन होता है|
एक व्यक्ति अपने दो बच्चों को लेकर रोज शाम को घूमने निकलता था| तो रोज उसकी बेटी बुद्धि छोटे होते हुए भी तेजी से दौड़कर उछलकूद कर आगे-आगे चला करती थी; और बेटा ज्ञानू बड़े होते हुए भी धीरे-धीरे चलता पीछे रह जाता था| पिता उसको रुक-रुककर साथ ले चलता था| यह उस व्यक्ति के बच्चों की ही नहीं पूरी दुनिया में सबकी बुद्धि और ज्ञान की यही दशा है|
बुद्धि से सब कुछ को गहराई से जानता है, किंतु वह अस्थिर होती है इसलिए सबकी बुद्धि उछलकूद मचाती रहती है और आचरणयुक्त ज्ञान में पीछे रह जाता है| इसलिए जीवन के सफर में गिरना ही है|
बुद्धि अनुसार जीने वाला भौतिक उन्नतिकर एक कदम बहुत आगे बढ़ा लेता है किंतु ज्ञानयुक्त आचरण का कदम पीछे रह जाता है| तब आदमी डगमगाकर आचरण की शिथिलता से पतित होते रहता है|
बुद्धि कम हो, जानकारी कम हो कोई हर्ज नहीं आचरणयुक्त ज्ञान पूर्ण हो| न पूर्ण हो तो पूर्णता के लिए कदम बढ़ायें और अमूल्य जीवन को सफल बनायें| इन्हीं शुभकामनाओं के साथ ….

