Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानसुरक्षा दीवार नहीं होने से हो रहे परेशानी

सुरक्षा दीवार नहीं होने से हो रहे परेशानी

मूकनायक/किशन खटीक


रायपुर 21 नवंबर कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के सुरक्षा दीवार नहीं होने से मवेशी अंदर आ रहे है। वर्ष 2013-14 में बनकर तैयार हुए भवन व मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी लोहे की फाटक के दाएं व बाएं सुरक्षा दीवार के अलावा तीन दिशाओं में अब तक भी सुरक्षा दीवार के नहीं होने से परिसर में रोजाना मवेशी अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों की
ओर से हर साल किए जाने वाले पौधरोपण की सुरक्षा को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़
रहा है। साथ ही कई बार मवेशियों के लड़ने से विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा को लेकर इधर-उधर दौड़ना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए कई बार विद्यार्थियों ने प्रशासन को अवगत कराया लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल पाया।
महाविद्यालय की सुरक्षा दीवार बनाए जाने को लेकर विभाग के अलावा क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments