Thursday, February 26, 2026
Homeपालीचिकित्सा अधिकारी समय पर नहीं आने से ग्रामीण हुए परेशान

चिकित्सा अधिकारी समय पर नहीं आने से ग्रामीण हुए परेशान

मूकनायक/राजस्थान/पाली जिला ब्यूरो चीफ मदनलाल


बगड़ी नगर(पाली) – 22/11/2024 राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में चिकित्सा अधिकारी व अन्य कर्मचारी समय पर नहीं आने से ग्रामीण व अन्य लोग पर्ची कटा कर लाइन में लगे रहते हैं तीनों चिकित्सक समय पर नहीं आते जिसके कारण बीमार लोग दुर्घटनाग्रसित लोग परेशान होते रहते हैं समाजसेवी तरुण मेवाड़ा ने बताया कि आज दिनांक 21/11/2024 को जब मैं राजकीय स्वास्थ्यसामुदायिक केंद्र पर गया तो मैंने देखा कोई भी चिकित्सा अधिकारी वहां पर मौजूद नहीं थे तो मैं अन्य कर्मचारीयों से बात की तो कोई शांतिपूर्वक जवाब नहीं मिला जिसके कारण मैंने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की फिर मैंने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था देखी तो सोनोग्राफी की मशीन के बाहर भी लोग खड़े थे लेकिन कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था सोनोग्राफी का स्पेशलिस्ट नहीं है कभी कबार डॉक्टर ही सोनोग्राफी करते हैं लेकिन हमेशा सोनोग्राफी नहीं होती है कुछ लोग तो सोजत रोड जाकर सोनोग्राफी कर लाते हैं मेवाड़ा ने बताया कि एक्क्षरा मशीन भी ज्यादातर खराब ही पड़ी रहती है कभी-कभी चालू रहती है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है दूर-दूर से आए हुए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और यहां पर महिला चिकित्सक भी नहीं है जिसके कारण बहुत सी समस्याएं आती है ग्रामीणों की मांगे अस्पताल प्रशासन समय पर नहीं आया तो गांव के सभी लोग जन आंदोलन करेंगे तरुण मेवाड़ा ने बताया कि गांव की जायज मांग पूरी नहीं हुई तो मैं भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा और आंदोलन को तेज करूंगा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments