मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चिफ/पाली/ मदनलाल
पाली – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 1,2 व 3 दिसम्बर को होगा। परीक्षा दो पारियों में जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशु परिचर की सीधी भर्ती परीक्षा 1,2 व 3 दिसम्बर को दो पारियों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 व दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर पाली डाॅ.बजरगं सिंह को परीक्षा के लिए समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

