मूकनायक /राजस्थान
धौलपुर से रामदास तरुण की प्रमुख रिपोर्ट
बाड़ी, 21 नवंबर 24 को गांव सपेरा बस्ती गडरपुर और बरगी अड्डा जम्हूरा में तंबाकू मुक्ति के लिए प्रभात संस्थान धौलपुर एवं युवा चेतना समिति बाड़ी धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम। प्रभात संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति पिछड़े वंचित समुदाय समाज में हाँसिये पर रहने वाले सपेरा, नाथ और मोगिया समुदाय के साथ समुदाय बैठक कर लोगों को धूम्रपान और तंबाकू निषेध की प्रति जागरूक किया। और बताया कि तंबाकू से शरीर में कैंसर, श्वसन नली में होने वाले संक्रमण, फेफड़े का संक्रमण, टीबी व अन्य घातक बीमारियों हो सकती हैं। इसके बचाव के लिए खुद धूम्रपान / तंबाकू छोड़नी होगी। और अपने बच्चों को भी इस नशे की लत से बचाना होगा। अगर राजस्थान की बात करें, तो प्रत्येक दिन लगभग 200 मौतें हो जाती है। और साल भर में लगभग 80000 लोग धूम्रपान की वजह से अपनी जान गवा देते हैं। धूम्रपान /तंबाकू का उपयोग करने से बच्चे, और बच्चों को बचाएं अपने परिजनों रिश्तेदारों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें। अध्यक्ष रामदास तरुण ने बताया कि विद्यालय से 100 गज की दूरी में गुटखा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। और अगर विद्यालय परिसर में या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए, या बेचते हुए पाया जाता है, तो कानून के तहत ₹200 चालान कट सकता है। इस कार्यक्रम के मौके पर संस्थान की ओर से राकेश कुमार, रामदास तरुण उपस्थित रहे |

