मूकनायक /भुसाबर/भरतपुर/राजस्थान/राकेश कोठेनियां हलैना
भुसावर ( भरतपुर ) खेड़ली मोड़ पुलिस थाने ने 2 अलग अलग कार्यवाही कर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामलों में 2 फरार आरोपियों को गिरफतार किया। प्राप्त जानकारी अनुसार भुसावर थाना पुलिस ने दिनांक 26 सितम्बर 2024 को गांव हिंगोटा थाना भुसावर निवासी श्रीमति मंजू पत्नी कृष्णा उम्र 35 साल जाति जाटव द्वारा गांव के ही महरसिंह पुत्र फूलसिंह उम्र 56 साल जाति जाट वगैराह 5-6 जनों के विरूद्ध प्रार्थिया व उसकी साथियो के साथ मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के दर्ज कराए गए मामले में फरार आरोपी महरसिंह पुत्र फूलसिंह उम्र 56 साल जाति जाट निवासी हिंगोटा थाना भुसावर को गिरफ्तार किया। खेडली मोड थाना पुलिस ने भी दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को महमदपुर थाना खेडली मोड निवासी रामखिलाडी पुत्र सुखजी जाति कोली द्वारा गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र बदनसिंह जाति राजपूत वगैराह 8-10 जनों के विरूद्ध एकराय होकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के दर्ज कराए गए मामले में फरार आरोपी ओमप्रकाश पुत्र बदनसिंह जाति राजपूत निवासी महमदपुर थाना खेडली मोड को गिरफ्तार किया।

