मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचौर-अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के तत्वाधान में आयोजित संविधान दिवस सप्ताह के अंतर्गत शिव गणेश विद्या मंदिर सांचौर में वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया और व्यर्थ वस्तुओं का उपयोग कर अपनी कल्पनाशीलता से सृजनात्मक वस्तुओं का निर्माण किया।
कार्यक्रम महंत गणेश नाथ महाराज के सानिध्य में, नरेश पातलिया की अध्यक्षता तथा शंकर लाल लियादरा, भानाराम हरियाली और नरसिंगाराम कालमा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। निर्णायक मंडल में रमेश कुमार खानवत (VDO), मोहन लाल पारीक जाखल और श्रवण कुमार राणावत ने निष्पक्षता से निर्णय लिया।
प्रतियोगिता में किरण राय (पुत्री रायचंद कांटोल) ने प्रथम स्थान, सोनू सिंघल (पत्नी मनीष धोरल) ने द्वितीय स्थान और अरविंद कुमार (पुत्र हीरालाल सांचौर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महंत गणेश नाथ महाराज ने अपने संबोधन में ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यर्थ वस्तुओं का सदुपयोग करते हुए अपनी सृजनात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम प्रभारी अशोक कुमार पारेगी (कोषाध्यक्ष, अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर) और संयोजक मनीष धोरल थे। इस अवसर पर कानाराम पारीक, महादेवा राम धोरावत, बंशीलाल जयपाल, दिनेश कुमार मूली, रायचंद परमार, अशोक कुमार, पूनमाराम सिंघल, मदनलाल परमार, वागाराम, जेताराम परमार, शंकर मकवाणा, शांतिलाल नागवंशी, धन्नाराम परिहार, सेजल, पूजा, एलसी परमार समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की कल्पनाशक्ति को निखारने और व्यर्थ वस्तुओं के सदुपयोग की आदत विकसित करने में सहायक होते हैं।

