Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानएडीजे रेखा यादव ने किया जिला कारागृह एवं जेल लीगल एड क्लीनिक...

एडीजे रेखा यादव ने किया जिला कारागृह एवं जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण

मूकनायक /राजस्थान
धौलपुर से रामदास तरुण की प्रमुख रिपोर्ट

धौलपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसरण में एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद के निर्देशन में आज दिनांक 20.11.2024 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने एवं केस टेबिल संधारित किये जाने के निर्देश दिये। निर्धन बंदियों के लिए आर्थिक सहायता बाबत अभियान, अपराध के समय से नाबालिग बंदियो को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जानकारी ली। बंदियों को कारागृह मे मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, आवास, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सुविधाओं व रसोईघर, बैरक इत्यादि का जायजा लिया तथा उन्होंने कारागृह के निरूद्ध नये बंदियों सहित एक-एक बंदीगण से वार्ता कर उनके प्रकरणों में पैरवी हेतु अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल में स्थित रसोई घर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रेखा यादव के अलावा, चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी आराधना शर्मा, जेल क्लीनिक पर कार्यरत पीएलवी इन्द्रेश शर्मा, प्राधिकरण के लिपिक सुरेन्द्र सिंह, आशुलिपिक राहुल डण्डोतिया, जेल अधीक्षक सुमन मीणा सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments