मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचोर। संविधान दिवस विशेष सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में अंबेडकर सेवा समिति सांचौर के तत्वावधान में रविवार को सिद्धार्थ महाविद्यालय सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता में किरण राय कांटोल ने पहला स्थान हासिल किया। कैलाश खिरोड़ी दूसरे स्थान पर रहीं और तीसरा स्थान संयुक्त रूप से विनोद कुमार सरनाऊ व अरविना पहाड़पुरा ने प्राप्त किया।
पेंसिल स्केच प्रतियोगिता में कैलाश खिरोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कैलाश कुमार विरावा और तीसरे स्थान पर संतु पढ़ियार सांचोर रहे।
रंगीन पोस्टर प्रतियोगिता में माहिरा धोरल (पुत्री मनीष धोरल कारोला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर किरण राय कांटोल व श्रेयांश परमार बिछावाड़ी और तीसरे स्थान पर सुरेश धोरावत कारोला रहे।
अंबेडकर सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मनीष धोरल कारोला और प्रभारी मोहनलाल परमार (एईएन बिछावाड़ी) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विशिष्ट अतिथियों में पोपटलाल धोरावत (व्याख्याता आमली), वसनाराम पातलिया (व्याख्याता प्रतापपुरा), नरेश पातलिया (अध्यक्ष, अंबेडकर सेवा समिति सांचौर), रमेश कुमार खानवत (VDO), मोहनलाल (प्रधानाचार्य, सिद्धार्थ महाविद्यालय सांचौर), नेमीचंद खोरवाल, अम्बालाल रानुआ, जयंतीलाल धोरावत, एडवोकेट राजेंद्र हिंगड़ा, संजय कालमा, गौरव परमार, प्रकाश कुमार धोरावत, महेंद्र सिंह पढ़ियार, दलपत परावा, और पूनमचंद सिंघल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की गई। अतिथियों ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, बल्कि संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान का संदेश देने में सफल रहा।

