मूकनायक /राजस्थान
धौलपुर से रामदास तरुण की प्रमुख रिपोर्ट
बाड़ी, 18 नवंबर 24 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में तंबाकू मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रभात संस्थान धौलपुर एवं युवा चेतना समिति बाड़ी धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। प्रभात संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य जो लोग धूम्रपान कर रहे हैं, उन्हें धूम्रपान छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है, और जो लोग युवा पीढ़ी है, उसे नशे की लत से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। राजस्थान में लगभग आधी आबादी युवाओं की है, क्षेत्रफल की दृष्टि से भी सबसे बड़ा राज्य है। धूम्रपान के दुष्प्रभाव के इन आंकड़ों के माध्यम से देख सकते हैं कि पूरे भारतवर्ष में लगभग 15 लाख मौत धूम्रपान की वजह से हो जाती है। और जो लोग धूम्रपान करने के बाद धुआ बाहर छोड़ते हैं। उसके प्रभाव से लगभग 1 लाख लोगों की मौत हो जाती है। अगर राजस्थान की बात करें, तो प्रत्येक दिन लगभग 200 मौतें हो जाती है। और साल भर में लगभग 80000 लोग धूम्रपान की वजह से अपनी जान गवा देते हैं। युवा चेतना समिति अध्यक्ष रामदास तरुण ने बताया कि विद्यालय से 100 गज की दूरी में गुटखा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। और अगर विद्यालय परिसर में या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए, या बेचते हुए पाया जाता है, तो कानून के तहत ₹200 चालान कट सकता है। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य हरिओम सिंह सिकरवार द्वारा सभी बच्चों को मीठी सुपारी, तंबाकू, बीड़ी …. या किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी उपस्थित बच्चों को निदेशक प्रभात संस्थान द्वारा शपथ ग्रहण समारोह मैं संकल्प लिया गया। कि भविष्य में कभी भी धूम्रपान नहीं करेंगे और अपने परिचितों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अपने विद्यालय को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए भी पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से राकेश कुमार, रामदास तरुण तथा स्कूल स्टाफ की ओर से प्रधानाचार्य हरिओम सिंह सिकरवार , उप प्रधानाचार्य नीरू शर्मा, रेनू गर्ग, हुकम अग्रवाल नीलम मीना, अमर सिंह, माधव सिंह मीणा, भंवर मीणा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, सुनील कुमार शुक्ला, शिव शंकर गर्ग, लक्ष्मण सिंह विख्याता, हंसराज पचौरी, मुकेश कुमार शर्मा, रामनिवास मीणा, जानकी शर्मा, शरण बिहारी पाराशर, मनीष पचौरी, शाकिर खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित तरह रहा|

