मूकनायक
राजस्थान/धौलपुर
रामदास तरुण की प्रमुख खबर
बाड़ी, 16 नवंबर 24 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका नवीन बाड़ी में तंबाकू मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रभात संस्थान धौलपुर एवं युवा चेतना समिति बाड़ी धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। प्रभात संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। धूम्रपान के दुष्प्रभाव इन आंकड़ों के माध्यम से देख सकते हैं। कि पूरे भारतवर्ष में लगभग 15 लाख मौत धूम्रपान की वजह से हो जाती है। और जो लोग धूम्रपान करने के बाद धुआ बाहर छोड़ते हैं। उसके प्रभाव से लगभग 1 लाख लोगों की मौत हो जाती है। अगर राजस्थान की बात करें, तो प्रत्येक दिन लगभग 200 मौतें हो जाती है। और साल भर में लगभग 80000 लोग धूम्रपान की वजह से अपनी जान गवा देते हैं।लगभग राजस्थान में आधी आबादी युवाओं की है। जो की तेजी से नशे की जकड़ में आता जा रहा है। इसलिए युवाओं को बचाने के लिए टोबैको फ्री यूथ कैंपेन चलाया जा रहा है।जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। युवा चेतना समिति के अध्यक्ष रामदास तरुण ने बताया कि विद्यालय से 100 गज की दूरी में गुटखा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। और अगर विद्यालय परिसर में या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए, या बेचते हुए पाया जाता है, तो कानून के तहत ₹200 चालान कट सकता है। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य पप्पू सिंह रावत द्वारा सभी बच्चों को मीठी सुपारी , तंबाकू, बीड़ी …. या किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी उपस्थित बच्चों को शपथ ग्रहण समारोह मैं सभी बच्चों और समस्त स्टाफ ने संकल्प लिया गया कि भविष्य में कभी भी धूम्रपान नहीं करेंगे और अपने परिचितों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अपने विद्यालय को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए भी पूरा प्रयास की करेंगे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से राकेश कुमार, रामदास तरुण तथा स्कूल स्टाफ की ओर से प्रधान प्रधानाचार्य पप्पू सिंह ,रीना, मीना, अनीता मीणा, बलवीर मीणा, दीपिका मंगल, संगीता मीणा , निशा कुशवाह, अमीर बानो, हेमलता गर्ग ,शारदा गुर्जर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित तरह रहा|

