Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरज्वेलर्स की दुकानों को लूटने की कोशिश फैल

ज्वेलर्स की दुकानों को लूटने की कोशिश फैल


मूकनायक/ राजस्थान/भरतपुर

संवाददाता..राकेश कोठेनियां हलेना


भरतपुर….नदबई कस्बे के सिंधी कॉलोनी में गुरुवार देर रात 3 अज्ञात चोरों द्वारा दो ज्वैलर्स की दुकानों के ताले तोड़ने की असफल कोशिश करने के बाद वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। पीड़ित मनोज गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उनकी ज्वैलरी दुकानों को निशाना बनाया था जिसमें चोरों ने उनकी दुकान की शटर पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन जैसे ही बदमाशों की नजर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने कैमरे के साथ छेड़छाड़ की और वहां से फरार हो गए। पीड़ित भरत बंसल ने बताया कि घटना के दौरान बदमाश सीसीटीवी कैमरों को खराब करने की कोशिश कर रहे थे जिसपर उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई हालांकि पीड़ित दुकान मालिकों ने अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments