Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीनरेश मीणा की रिहाई को लेकर सर्व समाज द्वारा नैनवां एसडीएम को...

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर सर्व समाज द्वारा नैनवां एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक /राजस्थान /बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

देवली उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर आज नैनवा में मीणा समाज की धर्मशाला पर बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके बाद सर्व समाज के द्वारा विशाल रैली निकालते हुए SDM चौधरी मुर्दाबाद पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया
नरेश मीणा की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा सहित SDM अमित चौधरी व टोंक SP पर कार्यवाही करने की मांग रखी तथा साथ में निर्दोष लोगों को छोड़ने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यदि नरेश मीणा को पुलिस रिहा नही करती है, तों बडे स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व सरकार की होंगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments