मूकनायक /राजस्थान/धौलपुर
रामदास तरुण के प्रमुख खबर
बाड़ी। विक्टर इन्फेंट स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य बाल मेला और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें चना मोठ, पानी पुरी, भेलपुरी, इडली सांभर, फ्रूट चाट, चाट पापड़ी, जलजीरा, समोसा, ब्रेड पकोड़ा, मंगोड़ा और रसगुल्ला जैसे स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन थे, जो उपस्थित आगंतुकों को बेहद पसंद आए, कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता बंसल और व्यवस्थापक आकाश बंसल ने फीता काटकर किया। स्कूल संचालक आशीष बंसल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बच्चों की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया और माता-पिता तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों को इस आयोजन के लिए प्रेरित किया। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में सबसे स्वच्छ, सबसे स्वादिष्ट और सबसे सुंदर स्टॉल को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ और अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनमें गरिमा बंसल, अनीता बंसल, काजल अग्रवाल, अमरीन खान, रचना परमार, लवली गोयल, प्रियंका जिंदल, मुस्कान शर्मा, साधना शर्मा, तनीषा शर्मा, शिवानी शर्मा, सुशीला इंदौरिया, रिंकू गर्ग, आदित्य शर्मा, चाँद बाबू, राजकुमार बंसल, केदार सर, सुनील शर्मा, सौरभ गोयल, नेहा शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, पवन शर्मा और मोहिनी सोलंकी आदि प्रमुख थे।

